16 से बीमरला माइंस में खनन और परिवहन काम को बंद करेगी समिति

भास्कर न्यूज | गुमला कंपनी के शोषणात्मक रवैए को देखते हुए ऑल बॉक्साइट माइंस जनाधिकार संघर्ष समिति गुमला के संरक्षक शिवकुमार भगत (टुनटुन), इस्लाम अंसारी, अध्यक्ष राजीव उरांव के अलावा समिति के पदाधिकारी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 16 जनवरी से बीमरला माइंस का खनन व परिवहन कार्य को बंद करने का घोषणा की है। इस दौरान शिवकुमार भगत ने कहा पिछले डेढ़ महीने से संगठन के द्वारा हिंडाल्को कंपनी के शोषणात्मक रवैए के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र में मूलभूत सुविधा बहाल करने को लेकर 18 सूत्री मांग हिंडाल्को को सौंपा गया था। साथ ही यह कहा गया था कि इस 18 सूत्री मांग पर जल्द से जल्द पहल कर किया जाए, अन्यथा जनवरी माह से बीमरला माइंस क्षेत्र का खनन व परिवहन कार्य को बंद कर दिया जाएगा। इस्लाम अंसारी ने कहा ट्रक मालिकों को 120 रुपए प्रति टन कम भाड़ा कंपनी द्वारा दिया जा रहा है, जिसे पिछले दो साल का जोड़ कर एरियर के साथ देना होगा। इस मौके पर मुख्य रूप से राजू उरांव, राजेश बड़ाईक, बिनोद राम, जीतबहान भगत, सचिन साहू, नयमुल खान,समीर खान उर्फ बबलू ननका कुरैशी जमील खान उर्फ कालो, निकेश साहू, फैज कुरैसी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *