160 किसानों को निःशुल्क बीज का वितरण

भास्कर न्यूज | हजारीबाग विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने संघ कार्यालय में आगामी 6 दिसंबर को होने वाले शौर्य यात्रा को लेकर बैठक किया। बैठक में जिला टोली, प्रखंड टोली के दायित्वान कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक के संबंध में अरविंद मेहता ने कहा कि 6 दिसंबर को गीता जयंती के उपलक्ष में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बजरंग दल हजारीबाग के द्वारा भव्य शौर्य यात्रा हजारीबाग नगर क्षेत्र में निकाली जाएगी। जिसमें जिले भर के हजारों बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं हिंदू जनमानस सम्मिलित होगी। यात्रा में मुख्य आकर्षण भगवान श्री राम रथ में सवार होकर पूरे शहर में भ्रमण करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन ऐतिहासिक धर्म स्थल ठाकुरबाड़ी अर्थात बड़ा अखाड़ा में होगा। जहां पर संगठन के केंद्रीय तथा प्रांतीय अधिकारियों का बौद्धिक मार्गदर्शन समस्त कार्यकर्ता व हिंदू समाज को प्राप्त होगा। इसके उपरांत पूरे हर्ष व उत्साह के साथ कार्यकर्ता तय मार्ग से शहर का भ्रमण करेंगे। जगह-जगह पर स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा कार्यकर्ताओं के ऊपर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। वहीं बजरंग दल के विभाग प्रमुख प्रशांत सिंह ने बताया की आगामी 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण होने जा रहा है। इसके पुनीत अवसर पर जिले भर के समस्त बजरंग दल मिलन केंद्रों पर हनुमान चालीसा एवं विजय महामंत्र का जाप किया जाएगा। उन्होंने बताया सादियों की तपस्या व प्रयास से असंख्य हिंदुओं के बलिदान से यह शुभ घड़ी विश्व भर में रहने वाले समस्त हिंदू समाज एवं राम भक्तों को प्राप्त हुआ है। यह ऐतिहासिक दिन पर समस्त हिंदू समाज अपने निकटवर्ती मंदिरों में उपस्थित होकर पूजा–पाठ, महा आरती, हनुमान चालीसा का आयोजन करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से जिला संयोजक जय सोनी, जिला सुरक्षा प्रमुख उमेश गुप्ता, जिला सह संयोजक गोविंद यादव,सदर प्रखंड अध्यक्ष अनुज राणा, सदर प्रखंड संयोजक सोनू कुमार, सह संयोजक मुकेश यादव, कटकमसांडी मंत्री आकाश मेहता, नगर संयोजक निक्की कुमार, हरीश गुप्ता, मनदीप यादव, जिला सत्संग प्रमुख सहदेव गुप्ता, मनीष राणा, तन्मय अग्रवाल, अभिजीत कुमार, सिकंदर मेहता, कुंदन मेहता, हंसराज सोनी,राज सिंहा सहित कई लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *