जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव संपन्न होने के बाद दोआबा कॉलेज जालंधर में बनाए गए कोटिंग सेंटर में बैलेट बॉक्स रखे गए हैं। इसके प्रबंधों का जायजा लेने के लिए चुनाव ऑब्जर्वर नयन जस्सल वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि 17 तारीख को चुनाव के नतीजे जहां से घोषित किए जाएंगे। बैलेट बॉक्स 2 दिन पहां पर रहेंगे। जिसकी निगरानी पुलिस बल और सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी। चुनाव ऑब्जर्वर नयन जस्सल ने बताया कि जिले के जागरूक मतदाताओं और पूरे चुनाव अमले के सहयोग से जिला परिषद के 21 और पंचायत समितियों के 11 क्षेत्रों के अंतर्गत 188 जोनों में बनाए गए कुल 1209 पोलिंग बूथों पर मतदान बॉक्स जहां रखे गए हैं। बिना अनुमति किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चुनाव ऑब्जर्वर ने जानकारी दी कि डाली गई वोटों की गिनती 17 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों की सख्ती से पालना करते हुए मतगणना की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाई जाएगी। उन्होंने सुरक्षा में तैनात पुलिस और अन्य सुरक्षा अमले को निर्देश दिए कि बैलट बॉक्सों की निगरानी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही जिला प्रशासन जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की मतगणना को निष्पक्ष और सुचारू ढंग से कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


