IMD ने रविवार को 17 राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले शनिवार को विभाग ने 7 राज्यों में अलर्ट जारी किया था। घने कोहरे की वजह से शनिवार को 47 ट्रेनें लेट रही थीं। विभाग ने रविवार को तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में बारिश की संभावना भी जताई है। उधर जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 और 22 जनवरी को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बीते दिन तड़के घने कोहरे की वजह से जयपुर-अजमेर हाईवे पर किशनगढ़ के पास 3 सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। 4.9°C तापमान के साथ सिरोही सबसे ठंडा रहा। बीते दिन हिमाचल में भारी बर्फबारी के चलते नेशनल हाईवे 3, नेशनल हाईवे 305 और अटल टनल बंद कर दी गई। 10 शहरों का पारा माइनस में रहा। कुकुमसेरी में सबसे कम -12°C तापमान रहा। जबकि UP के कई जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक घट गई। कोहरे के चलते कानपुर में 36 और आगरा में 10 ट्रेनें लेट आईं। ठंड के कारण कानपुर, मेरठ, आगरा और वाराणसी में 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए। देशभर से मौसम की तस्वीरें… 20 जनवरी: MP समेत 5 राज्यों में बारिश होगी राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: भोपाल-सागर समेत 7 जिलों में आज कोल्ड-डे, बर्फीली हवा से फिर ठिठुरे कई जिले मध्यप्रदेश एक बार फिर बर्फीली हवा से ठिठुर गया है। शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के 18 शहरों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति रही। यहां दिन का पारा 23 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। शनिवार को भोपाल, सागर समेत 7 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 14 जिलों में आज कोहरे का अलर्ट, 22 जनवरी से फिर बारिश की आशंका, रात का तापमान गिरा राजस्थान में उत्तरी हवा के प्रभाव से सर्दी तेज हो गई है। शुक्रवार को हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के पास पहुंच गया। जयपुर समेत कई शहरों में भी न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 60 जिलों में कोहरा, 46 ट्रेनें लेट, 4 शहरों में 8वीं तक स्कूल बंद; 17 जिलों में बारिश के आसार यूपी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। सुबह से 60 जिलों में कोहरा छाया है। बर्फीली हवाएं चल रही हैं। कोहरे के चलते कानपुर में 36 और आगरा में 10 ट्रेनें लेट आईं। ठंड को देखते हुए कानपुर, मेरठ, आगरा और वाराणसी में 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: बर्फबारी के बाद पर्यटन स्थलों पर लौटी रौनक, बर्फ देखने उमड़े टूरिस्ट हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के बाद टूरिस्ट फिर से पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। पर्यटन स्थलों पर इससे रौनक लौट आई है। वीकेंड पर आज और कल टूरिस्ट की संख्या में और इजाफा होगा। इससे पर्यटन कारोबारियों के भी चेहरे खिल उठे हैं। पूरी खबर पढ़ें.. पंजाब: पंजाब के 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, 10 में कोहरे की चेतावनी, 48 घंटे सामान्य रहेगा मौसम पंजाब में शनिवार को कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के साथ-साथ कई इलाकों में शीतलहर की चेतावनी भी जारी की गई है। 48 घंटे के शुष्क मौसम के बाद कल दोपहर को धूप खिली। तापमान में करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। पूरी खबर पढ़ें…


