17 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट:हिमाचल प्रदेश में शनिवार-रविवार को बर्फबारी संभव, चंडीगढ़ में पारा सामान्य से 2°C कम

देश में कोहरे और भीषण ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 17 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बीते दिन भी देश के 15 राज्यों में कोहरे का अलर्ट था। दिल्ली में कई दिनों तक शीतलहर चलने के बाद गुरुवार को धूप निकली और अधिकतम तापमान 21.2°C रहा। यह इस मौसम में सामान्य से 2.2°C ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 4.8°C दर्ज किया गया। शिमला मौसम विभाग ने बताया कि शिमला और हिमाचल प्रदेश के अन्य ऊंचे इलाकों में शनिवार और रविवार को बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर में ज्यादातर जगहों पर पारा माइनस में चल रहा है। पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का प्रकोप जारी है। पंजाब का मोगा जिला सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.3°C दर्ज किया गया। जबकि अमृतसर में 4.8°C और पटियाला में 4.2°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3°C कम है। हरियाणा के सोनीपत में न्यूनतम तापमान 3.1°C रहा। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.1°C रहा, जो सामान्य से 2°C कम है। झारखंड की राजधानी रांची में घने कोहरे के कारण बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर फ्लाइट की आवाजाही सुबह 10:30 बजे तक बाधित रही। इस दौरान एक भी फ्लाइट न तो उड़ान भर सकी और न ही लैंड कर सकी। कम विजबिलिटी के चलते 4 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि गुरुवार सुबह विजबिलिटी 300 मीटर दर्ज की गई। जबकि फ्लाइट लैंडिंग के लिए कम से कम 1200 मीटर की विजबिलिटी होनी चाहिए। वहीं, लोहरदगा जिला 3.2°C के साथ राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… 11 जनवरी: 3 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *