17 साल की नाबालिग लड़की 4 दिन से लापता:डेढ़ साल से ननिहाल में रह रही थी,नाना ने युवक पर जताया शक

सीकर जिले में 17 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। 22 जनवरी से नाबालिग लड़की लापता है। जिसका अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। नाबालिग लड़की के नाना ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अब नाबालिग लड़की की तलाश कर रही है। नाबालिग लड़की के 60 साल के बुजुर्ग नाना ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी दोहिती की उम्र करीब 17 साल 3 महीने है। जो पिछले करीब डेढ़ साल से उनके पास ननिहाल में रह रही थी। 22 जनवरी की रात को नाबालिग लड़की घर से कहीं पर चली गई। परिवार ने अपने स्तर पर नाबालिग लड़की की काफी तलाश की। ननिहाल के गांव और आसपास के गांवों में भी उसे ढूंढा लेकिन नाबालिग लड़की का कुछ भी पता नहीं चल पाया। नाना ने एक लड़के पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने लड़के के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी है। यह खबर भी पढ़िए : सीकर में महिला से रेप, नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया:अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करके 4 महीने तक ब्लैकमेल किया, विरोध करने पर पीटता था आरोपी सीकर जिले में 35 साल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। महिला के गांव के ही रहने वाले युवक ने महिला को नशीला पदार्थ देकर रेप किया। इसके बाद महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अब महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *