17 साल की नाबालिग सीकर से लापता:घर से जेवरात और हजारों रुपए गायब,परिवार ने किडनैपिंग का शक जताया

सीकर में 17 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। घर के पास के एरिया में ही रहने वाला युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गया। नाबालिग लड़की के घर से जेवरात और नगद रुपए भी गायब है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 17 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि वह सीकर में रहते हैं। 25 दिसंबर की सुबह 11 बजे के करीब उनकी बेटी को घर के पास के एरिया में रहने वाला युवक बहला-फुसलाकर किडनैप करके अपने साथ ले गया। नाबालिग लड़की के घर से 2 सोने की चेन, दो चांदी की पायजेब जोड़ी और 30 हजार रुपए नगद भी गायब है। परिजनों को अंदेशा है कि आरोपी युवक ने यह जेवरात और रुपए भी नाबालिग से मंगवाए थे। नाबालिग लड़की के परिजनों के अनुसार आरोपी युवक सीकर में पिछले करीब 10 सालों से अपनी बुआ के यहां पर रह रहा है। परिवार ने अंदेशा जताया है कि आरोपी युवक पिछले कई दिनों से नाबालिग लड़की को परेशान कर रहा था। वह या उसका कोई सहयोगी नाबालिग लड़की के साथ गलत घटना भी कर सकता है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *