17 साल से समाजसेवा का संकल्प लेकर कार्य कर रहे रोटरी क्लब मोगा रायल के सदस्य

क्लब को सामाजिक कार्यों के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त क्लब द्वारा कोरोना महामारी के समय किए कार्यों के लिए भी तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर ने प्रशंसा पत्र देकर हौसला अफजाई की थी। क्लब में इस समय 50 के करीब सदस्य है।रोटरी क्लब मोगा रायल के अध्यक्ष अश्विनी अरोड़ा, सचिव विनीत गर्ग, कैशियर सुभाष बांसल, गगनदीप गर्ग असिस्टेंट गवर्नर पुरुषोतम शर्मा, आशीष अग्रवाल, अश्वनी बांसल, जगमीत खुरमी, सूरज जैन, रूपेश मजीठिया, अमोल सूद, विपिन सिंगला, विनोद टेनी, अमन सिंगला, कपिल कंडा, अनीश बांसल, पवन सिंगला, विभोर सूद है। शिव कौड़ा | मोगा समाज सेवा के कार्यों का संकल्प लेकर वर्ष 2007 में गठित रोटरी क्लब मोगा रायल ने 17 वर्षों मे 156 लड़कियों की शादी करवाने के साथ अनेक सामाजिक कार्य करके शहर मे अलग पहचान बनाई है। अध्यक्ष अश्वनी अरोड़ा, सचिव विनीत गर्ग और कैशियर सुभाष बांसल सीए ने बताया कि क्लब द्वारा अप्रैल महीने में फिर से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की सामूहिक शादियां करवाई जाएगी। सभी नवविवाहित जोड़ों को क्लब की ओर से घरेलू सामान भी दिया जाएगा। मानवता की सेवा के उद्देश्य को लेकर क्लब के सदस्य सामाजिक कार्य कर रहे हैं। अध्यक्ष अश्विनी अरोड़ा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सामूहिक कन्यादान समागम करने के साथ मोगा लुधियाना रोड पर एमडीएएस स्कूल को क्लब के सदस्यों ने 10 वर्ष पहले अडॉप्ट किया था। स्कूल की मेंटेनेंस से लेकर स्कूली बच्चों को वर्दियां, कापियां, किताबें, बूट जुराबे, पानी वाली बोतल, स्वेटर आदि भी दिए जाते हैं। स्कूल मे 100 से अधिक बच्चे पढ़ रहे है। प्रत्येक वर्ष स्कूल पर 60 हजार से अधिक खर्च किए जाते है। क्लब द्वारा ब्लड बैंकों मे रक्त की कमी न आए इसके लिए प्रत्येक वर्ष रक्तदान कैंप भी लगाया जाता है। जिसमें क्लब के सदस्यों सहित शहर की अन्य संस्थाओं के सदस्यों को भी रक्तदान कैंप में बुलाकर रक्तदान करवाया जाता है। इसके अतिरिक्त अलग अलग स्कूलों-कालेजों मे पढ़ने वाले होनहार छात्रों को जो आर्थिक तंगी से जूझते है। उनकी क्लब द्वारा फीस भरकर उनका भविष्य उज्जवल बनाने का प्रयास किया जाता है। हर वर्ष सर्दियों मे जरूरतमंद लोगों को 200 कंबल विकसित किए जाते है। जबकि वातावरण दिवस पर शहर के विभिन्न चौराहों पर पौधे लगाए जाते है। शहर के आठ सार्वजनिक स्थानों पर क्लब द्वारा ठंडा जल पीने के लिए वाटर कूलर लगवाए गए है ताकि गर्मी मे राहगीर ठंडा पानी पीकर प्यास बुझा सके। क्लब द्वारा कैंसर व अन्य पीड़ित मरीज जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनके इलाज के लिए पारिवारिक सदस्यों को आर्थिक सहायता भी दी जाती है। इन सब कार्यों के लिए जो खर्च आता है वह सब क्लब सदस्य खुद खर्च करते है। क्लब मे ज्यादातर सदस्य बिजनेसमैन है। मरीज के इलाज के लिए परिजन महिला को आर्थिक सहायता देते क्लब सदस्य। सामूहिक कन्यादान समागम में जोड़ों के साथ क्लब के सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *