17 साल से 11 केवी लाइन हटाने की मांग:शाजापुर में सौंपा आवेदन, 3 दिन पहले 7 साल के बच्चे को लगा था करंट

शाजापुर की सदर कॉलोनी (वार्ड 3) में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की बिजली लाइन हटाने की मांग लेकर आजाद समाज पार्टी ने सोमवार को कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार नाहिद अंजुम को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने कहा कि वे 2008 से लाइट को हटाने की मांग कर रहे हैं। 9 जनवरी 2026 को अरहान नाम का बालक बिजली की लाइन की चपेट में आ गया था। उसे गंभीर हालत में इंदौर के अरविंदो अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, करंट से बालक का एक हाथ पूरी तरह खराब हो चुका है, जिसे ऑपरेशन कर अलग करना पड़ सकता है। उसके पैरों में भी गंभीर चोटें आई हैं। कॉलोनी में बना रहता है खतरा स्थानीय निवासियों का कहना है कि घरों के पास से गुजर रही इस हाई वोल्टेज लाइन से अक्सर पेड़ों और खंभों में करंट उतर आता है। इससे पहले भी कई लोग करंट की चपेट में आ चुके हैं। ज्ञापन में जिक्र किया गया कि पहले भी कांजा रोड क्षेत्र में इसी तरह की लाइन से एक बालक की जान जा चुकी है, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। कार्रवाई और मुआवजे की मांग पीड़ित परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि लापरवाह बिजली अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, सदर कॉलोनी से इस जानलेवा लाइन को तुरंत शिफ्ट किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कदम उठाने का भरोसा दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *