करौली|राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ जिला करौली ने अपनी 17 सूत्रीय मांगों का समाधान कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। जिलाध्यक्ष धर्मपाल ने बताया कि ज्ञापन में लिखा है कि वेतन विसंगति दूर कर पहली एसीपी 2400, दूसरी एसीपी 2800, तीसरी एसीपी 3000 किए जाने, योग्यताधारी कर्मचारियों की मंत्रालयिक पदों में बढ़ोत्तरी की जाने, सहायक कर्मचारी की नई भर्ती की जाने, ठेका पृथा व संविदा प्रथा बन्द की जाने, केंद्र के समान वेतन लाभ देने, वर्दी नगद भुगतान राशि बढ़ाई जाने की मांग की गई। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में ईकबाल अहमद, गुलाब, रामनिवास माली, राजाराम, द्रौपदी, सुनीता कंवर, हनुमान शर्मा, सुशीला देवी, श्याम सुन्दर शर्मा, सुरेश चंद नापित आदि उपस्थित थे।


