सीकर | पुलिस ने नाकाबंदी कर 1700 से ज्यादा वाहनों की जांच की। 331 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। गार्डर लगे, काली फिल्म, बिना नंबरी वाहनों के चालान किए। शराब पीकर वाहन चलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने ये नाकाबंदी आईजी राघवेंद्र सुहास और एएसपी डॉ. तेजपालसिंह के निर्देश पर की थी।


