172 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी:CM भजनलाल ने वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, वेलकम किट किए गिफ्ट

धौलपुर में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 172 नव चयनित सरकारी कार्मिकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। नगर परिषद ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से नवनियुक्त कार्मिकों से संवाद किया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी, सीओ जिला परिषद एएन सोमनाथ, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र पाराशर और बाड़ी विधायक जसवंत सिंह ने नव चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। समारोह में 500 से अधिक नव चयनित कर्मचारी मौजूद रहे। रोजगार विभाग द्वारा सभी नवकार्मिकों का पंजीकरण किया गया और उन्हें विशेष वेलकम किट प्रदान की गई। इस किट में मुख्यमंत्री का संदेश के साथ-साथ लोकसेवक के कर्तव्य, दायित्व और अपेक्षाओं का विस्तृत विवरण शामिल था। उल्लेखनीय है कि राज्य स्तर पर जयपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश भर के 13 हजार से अधिक नवचयनित सरकारी कार्मिकों से वर्चुअल संवाद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *