अमृतसर | नवयुवक सेवक सभा की ओर से भगवती जागरण करवाया गया। भगतां वाला बाजार में करवाए भगवती जागरण दौरान अश्विनी कुमार माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। जागरण का शुभारंभ से पंडितों की तरफ से मंत्रोच्चारण करके पवित्र ज्योति जलाकर किया गया। इस मौके पर महंत गौरव भास्कर, सुरिंदर कुमार, बंटी सहगल, लवली अरोड़ा, राजू शर्मा, अशोक महाजन, चरणजीत भास्कर, विजय कुमार, करण महाजन, प्रदीप, राघव भास्कर, जीवन दास, अशोक ग्रोवर आदि मौजूद थे।


