18 दिन बाद बदला अलवर का मौसम:कोहरा छंटा, धूप खिली, फसलों को फायदा; 22 जनवरी से बारिश की संभावना

अलवर में रविवार को घना कोहरा और दिन भर बादल रहे। लेकिन अगले दिन सोमवार सुबह मौसम पलट गया। सुबह के समय हल्का कोहरा रहा और धूप भी निकल आई। जिससे सर्दी से काफी राहत है। अब दिन का तापमान बढ़ने लगा है। रात को कड़ाके की सर्दी और दिन में धूप निकलने से फसलों को पूरा फायदा है। आगामी दिनों में अब दिन का तापमान और बढ़ने की संभावना है। 22 जनवरी से जिले में बारिश की संभावना है। अलवर में रविवार सुबह बहुत घना कोहरा था। विजिबिलिटी मुश्किल से 10 मीटर रही। दिन भर बादल छाए रहे। जिसके कारण सर्दी का असर रहा। लेकिन सोमवार को पूरा कोहरा छंट गया। सुबह-सुबह धूप निकल गई। जिसके कारण सर्दी से राहत है। अब आधा जनवरी का महीना बीतने के बाद दिन का तापमान बढ़ने लगा है। जिसके कारण फसलों रोग नहीं है। इस बार जनवरी में सर्दी रही इस मौसम में जनवरी के महीने में ही सर्दी का असर अधिक रही है। खासकर 30 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी शुरू हुई। 10 जनवरी तक शीतलहर और कंपकंपी बनी रही। लेकिन अब 18 जनवरी के बाद से मौसम बदलने लग गया है। वापस दिन में धूप का असर बढ़ने लगा है। जिससे अनुमान है कि आगामी दिनों में दिन का तापमान कई डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा। फरवरी के महीने में सर्दी बहुत कम हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *