18-19 फरवरी को छा सकते हैं बादल!:हल्की बारिश की भी संभावना,आज न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट

लगातार चल रहे ड्राई मौसम के बीच आज सीकर में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि आज सुबह सीकर में मौसम पूरी तरह से साफ है। लेकिन अब 18 फरवरी से सीकर सहित प्रदेश के मौसम में बदलाव आने वाला है। बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए थे जो धूप निकलने के बाद छंट गए थे। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल कल 17 फरवरी तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम रहेगा। इस दौरान तापमान में भी एक से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि 18 फरवरी से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। प्रदेश के मौसम में एक्टिव होने वाले नए सिस्टम के असर से 18 और 19 फरवरी को कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं। साथ ही कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी या बारिश भी हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *