पेण्ड्रा | सरकार की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान बेचने वाले जिले के किसानों के खातों में अंतर की राशि को अंतरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी को बिलासपुर के बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम रहंगी के खेल मैदान में आयोजित समारोह में दोपहर 12 बजे प्रदेश भर के किसानों के खातों में राशि अंतरित करेंगे। जीपीएम जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान बेचने वाले 19 हजार 380 किसानों के बैंक खातों में कुल 103 करोड़ 16 लाख 90 हजार रुपए की राशि अंतरित की जाएगी। इन किसानों के द्वारा इस वर्ष 14 लाख 11 हजार 450 क्विंटल धान बेचा गया है।


