सिटी रिपोर्टर|बोकारो रविवार को सेक्टर-12 स्थित प्लस टू हाई स्कूल में एल्युमिनी मीट समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत देश-विदेश से जुटे 1994 बैच के छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर में अतिथियों का स्वागत कर किया। अतिथि के तौर पर पहुंचे तात्कालिक शिक्षक इस दौरान काफी भावुक नजर आए। शिक्षकों का कहना था कि 1994 बैच के छात्रों ने शानदार आयोजन कर यादगार बनाया है। वहीं पूर्ववर्ती छात्र-छात्रों ने मंच के माध्यम से अपने पुराने दिनों की याद साझा की। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्योत्सना आनंद व नेपाल से पहुंचे विवेक कुमार शर्मा ने मंच का संचालन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कविता व नृत्य के माध्यम से छात्रों ने समा बांधा। दुबई से आए योगेश आनंद ने संगीतमय प्रस्तुति दी। सिडनी से पहुंचे अखिलेश सिंह ने अपने स्कूल की खुबसुरत यादों को पुनर्जीवित किया। देवेन्द्र कुमार ने कहा कि कार्यक्रम मे शिरकत करने के लिए देश-विदेश से 147 छात्र-छात्रा शामिल हुए। कहा कि पुराने दोस्तों के साथ मिलने पर सभी में नए जोश व उत्साह का संचार होता है। समागम कार्यक्रम में सभी ने मिलकर सुख व दुख में एक दूसरे के साथ मिलकर कदम बढ़ाने का निर्णय लिया। मौके पर शिक्षक एमएल उपाध्याय, ललित प्रसाद, शकुंतला चौधरी, आईएस ठाकुर, केएन उपाध्याय, मोहन राकेश, उदय सिंह, आलोक चौबे, अजीत कुमार, आनंद तिवारी, कविता श्रीवास्तव, अमीत कुमार, पूनम सिंह, प्रभात रंजन, ज्योति सिन्हा, विनय बाउरी, डॉ. संतोष, सुनीता िंसंह, गीता गुप्ता आदि ने पुरानी यादों को साझा किया।


