डोंगरगढ़ के योगी बाबा कांति अग्रवाल के संपत्ति की जांच शुरू हो गई है। इसके अलावा पुलिस ने गोवा पुलिस से भी संपर्क किया है। जिसके गोवा के आश्रम की गतिविधियों व पूर्व में किसी तरह के आपराधिक घटनाओं की जानकारी मांगी गई है। बताया गया कि योगी बाबा अपने आश्रम में महिला और युवतियों को ट्रेनिंग देने प्राथमिकता देता था।
डोंगरगढ़ पुलिस ने योगी कांति उर्फ सोनू को बुधवार को 2 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा आश्रम से कई आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया गया था। कांती बाबा के आश्रम से कई दस्तावेज भी जब्त हुए हैं। जिसमें उनके विदेशियों से कनेक्शन का खुलासा है। बाबा ने खुद ही 100 देशों की यात्रा की जानकारी दी है। अब इन सभी बिंदुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पूछताछ में कहा- कई बातें याद नहीं आ रहीं
आश्रम में रेड और योगी कांती की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ भी किया। लेकिन कांती ने पूछताछ में किसी तरह का सहयोग नहीं किया। पुलिस ने उससे गांजे की बिक्री से लेकर उसके मौजूदा आश्रम में अनुयायियों की जानकारी मांगी। लेकिन इसके बाद में उसने कुछ भी नहीं बताया। इसके अलावा उसने खुद को 10 एनजीओ का डायरेक्टर बताया। जिसकी गतिविधियों और गोवा मे आश्रम के बारे में पूछने पर बाबा कांती ने कई चीजें याद नहीं होने की बात कह दी।


