2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का किया आयोजन

अमृतसर | सहायक डायरेक्टर यूथ सर्विसेज प्रीत कोहली के नेतृत्व में खालसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में जिला स्तरीय 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले क्लबों को 5 लाख, 3 लाख और 2 लाख का पुरस्कार प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की गई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. खुशविंदर कुमार व अमनप्रीत सिंह एडी ने पराली जलाने, जैविक कृषि भूमि संरक्षण के बारे में जानकारी दी। डीडीपीओ संदीप मल्होत्रा युवा क्लबों, गांवों को दी जाने वाली योजनाओं के बारे बताया। कार्यशाला के दूसरे दिन रक्तदान शिविर में युवा क्लबों के अलावा रेड रिबन क्लब के सदस्यों ने हिस्सा लिया। डॉ. दलजीत कौर, ब्लड ट्रांसफ्यूजन ऑफिसर सिविल हॉस्पिटल अमृतसर ने रक्तदान के फायदे बारे जानकारी दी। डॉ. चरणजीत कौर गर्ग ने नशा मुक्ति पर विचार रखे। इस मौके पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जतिंदर सिंह, वन क्षेत्रपाल मोहनदीप सिंह, राजीव मदान, डॉ. पूजा, डॉ. बिंदू, रमन संधू, डॉ. गुरजीत माधव, मनजोत कौर, अमृतपाल सिंह व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *