2 दिवसीय श्री हरिनाम संकीर्तन महोत्सव 19 और 20 अप्रैल को

अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल अमृतसर की ओर से 2 दिवसीय श्री हरिनाम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 19 और 20 अप्रैल को होगा। पहली गोष्ठी 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मंदिर माता जी लाल भवन वाले, रानी का बाग में होगी। दूसरी गोष्ठी उसी दिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक मंदिर शिवाला बाग भाइयां, शिवाला रोड में रखी गई है। तीसरी गोष्ठी 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मंदिर बिजली पहलवान, लॉरेंस रोड में होगी। संकीर्तन में अखिल भारतीय मंडल के परम रसिक युधिष्ठिर मलिक और सुनील मलिक (बरेली), अश्वनी ग्रोवर और प्रिंस छाबड़ा भाग लेंगे। अमृतसर मंडल से अरुण व्यास, आदित्य भैया, राजन बाली, जतिन मेहरा सहित अन्य रसिक भी संकीर्तन सेवा करेंगे। अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और हरिनाम संकीर्तन का आनंद लेने का अनुरोध किया है। मंडल का मानना है कि सामूहिक रूप से हरिनाम संकीर्तन करने से न केवल मन को शांति मिलती है, बल्कि आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग भी प्रशस्त होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *