2 फार्म हाउस पर रेव पार्टी-वेश्यावृत्ति का मामला:10 लड़कियां सहित 28 की जमानत अर्जी खारिज, जज बोले-अपराध से विश्व पटल पर छवि धुमिल हुई

उदयपुर के गोगुंदा थाना क्षेत्र में एक दिन पहले दो फार्म हाउस पर रेव पार्टी और वेश्यावृत्ति मामले में पकड़े गए 28 आरोपियों की सोमवार को कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी। जज बृजपाल ​दान चारण ने अर्जी खारिज करते हुए कहा कि इस तरह के कृत्यों से समाज में नशे की प्रवत्ति बढ़ती है और समाज में अनैतिकता का माहौल बनता है। राजस्थान पर्यटन क्षेत्र में प्रसिद्ध है और इस तरह के अपराध विश्व पटल पर राज्य और उदयपुर की ​छवि धुमिल करते हैं। आरोपियों का यह गंभीर अपराध है ऐसे में इन्हें जमानत की सुविधा दिया जाना न्यायोचित नहीं है। वहीं, आरोपियों के वकील ने जमानत के लिए कहा था कि आरोपियों को झूठा फंसाया गया है। प्रार्थी गरीब हैं और न्यायिक अभिरक्षा में होने से उनके परिवार की स्थिति खराब हो जाएगी। पूरी कार्रवाई में पुलिस को लग गए 13 घंटे
पुलिस ने एक दिन पहले गोगुंदा थाना इलाके के माताजी का खेड़ा में पियाकल प्रियांक पीपी फार्म हाउस पर शनिवार देर रात 1 बजे दबिश दी थी। वहीं, खुमानपुरा स्थित द स्काई साइन हॉलिडे होम फार्म हाउस पर दूसरी टीम ने रविवार सुबह करीब 3:30 बजे कार्रवाई की। दोनों फार्म हाउस के बीच की दूरी डेढ़ किलोमीटर है। युवक-युवतियों से पूछताछ करने और अन्य जानकारी जुटाने में 13 घंटे लग गए। दोनों फार्म हाउस से पुलिस 10 युवतियों और 18 युवकों को गिरफ्तार किया था। 10 हजार एंट्री फीस, अश्लील डांस चल रहा था
पुलिस के अनुसार रेव पार्टी के लिए प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपए एंट्री फीस रखी गई थी। पुलिस ने पहले इस पार्टी का का वेरिफिकेशन किया और फिर दबिश दी। पुलिस जब फार्म हाउस के अंदर पहुंची तो तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था और हॉलनुमा कमरे में युवतियां डांस कर रही थी। युवतियां कम और अश्लील कपड़ों में थी, जबकि यहां मौजूद युवक उन पर नोट उड़ा रहे थे। मौके से एक गुजरात नंबर की कार भी बरामद की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *