2 बाइक की टक्कर में महिला की मौत, 3 जख्मी

भास्कर न्यूज | तरहसी तरहसी-मनातू मुख्य पथ पर पदमा में दो बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसके पति और बहन बाल बाल बच गए। दोनों को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। तीनों एक बाइक पर सवार होकर लातेहार से बरूराशरीफ जा रहे थे। दूसरी बाइक पर सवार को हल्की चोट आई है। सभी का स्थानीय स्तर पर इलाज किया गया। मृत महिला की पहचान लातेहार निवासी खुदैजा बीवी के रूप में हुई है। खुदैजा अपने पति और बहन सितारा बीवी के साथ एक ही मोटरसाइकिल से बरूराशरीफ जा रही थी। जाने के क्रम में मनातू थाना क्षेत्र के पदमा में विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। जिससे खुदैजा बीवी नीचे गिरी और उसे गंभीर चोट आई। तरहसी स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए ले जाया गया। स्थिति चिंताजनक देखते हुए एमआरएमसीएच रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई, जबकि उसकी बहन सितारा बीवी और उसका पति का इलाज एमएमसीएच में किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *