2 बाइक में टक्कर, युवक के सिर पर लगी गंभीर चोट, मौत

भास्कर न्यूज | बालोद/पुरूर ग्राम कर्रेझर के पहले मोड़ पर दो बाइक की टक्कर से गौरव देवांगन निवासी धोतिमटोला (दारूटोला) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सोमवार को गौरव दोस्त गजेन्द्र कुमार बारला के साथ और थानेश्वर भेडिया व पंकज कुमार आर्य दो बाइक में राजाराव पठार कर्रेझर गए थे। वहां से गौरव देवांगन व गजेन्द्र कुमार बारला अपने घर जाने निकले थे। इस दौरान रास्ता भटककर ग्राम कर्रेझर की तरफ जा रहे थे। बाइक को गजेन्द्र कुमार बारला चला रहा था,पीछे गौरव देवांगन बैठा था। ग्राम कर्रेझर के पहले टर्निंग में पीछे से आ रही बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक के पीछे बैठे गौरव उछलकर रोड पर गिर गया। इस दौरान पत्थर से टकराने से सिर में गंभीर चोट लगी थी। घटना के बाद गजेन्द्र ने एंबुलेंस वाहन बुलाकर गौरव को शासकीय अस्पताल गुरूर ले गया। वहां गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुरूर थाने में बाइक चालक के खिलाफ धारा 106(1), 281 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *