2 मकानों में चोरी,तीसरे में लोग जागे तो भागे चोर:3.70 लाख रुपए नगदी और जेवरात चोरी,300 मीटर दूर फेंकी तिजोरी

सीकर के खाटूश्यामजी सदर थाना इलाके के गांव मगनपुरा में चोरों ने एक ही रात में 2 मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दोनों मकानों से लाखों रुपए के जेवरात सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। चोर चोरी करने के इरादे से तीसरे मकान में भी घुसे लेकिन वहां सामान गिरने की आवाज होने के चलते परिवार के लोग जाग गए। ऐसे में चोर फरार हो गए। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहली चोरी महेश कुमार सोनी के घर में हुई। चोर यहां मकान के पीछे की खिड़की तोड़कर तिजोरी और अलमारी को तोड़कर 70 ग्राम सोने के जेवरात, 3 किलो चांदी के जेवरात और 70 हजार रुपए की नगदी ले गए। चोरों ने खाली तिजोरी को घर से करीब 300 मीटर दूर फेंका। दूसरी चोरी रामनाथ मूंड के घर पर हुई। चोर मकान की पिछली खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। जिन्होंने बक्से का ताला तोड़कर 1.5 किलो चांदी के जेवरात और 3 लाख रुपए चुरा लिए। इसके बाद चोर श्यामलाल ताखर के यहां घुसे। चोर मकान की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। लेकिन यहां सामान चुराने की जल्दी में कोई चीज गिर गई। जिसकी आवाज होने पर परिवार के लोग जागे तो चोर वहां से भाग गए। फिलहाल अब खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *