बीजेपी नेता व राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी 2 मार्च को कोटा आएंगे। आयोजन को लेकर जितेंद्र गोयल व रवि अग्रवाल ने बताया कि सुधांशु त्रिवेदी कोटा के दशहरा मैदान में भारत विकास परिषद एवं जनमंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। भारत विकास परिषद सुभाष शाखा की आमसभा में कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में जनमंच अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, गोविंद माहेश्वरी, सुरेश अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष तेजेश-रीमा, सचिव विकास-सौम्या, सतीश-ज्योति, दीप-अभिलाशा, प्रवीण-उषा, विष्णु-शशि, कमल- उमादेवी, वेदप्रकाश, बालमुकुंद, मुकुट बिहारी, अनिल, रवि अग्रवाल मौजूद रहे। जनमंच अध्यक्ष के जितेंद्र गोयल ने कहा कि सुधांशु त्रिवेदी जग प्रसिद्ध, अपने विचारों के धनी, हिन्दुत्व को बदनाम करने वालों का पर्दाफाश करने वाले सनातनी, राज्यसभा के सम्मानित सदस्य हैं। प्रवक्ता रवि गोयल ने बताया कि 2 मार्च रविवार को 11 बजे करीब सुधांशु त्रिवेदी कोटा आएंगे। दोपहर साढ़े 3 बजे करीब दशहरा मैदान के विजयश्री रंगमंच पर ‘भारत को देखना है, भारत की ओर’, ‘ प्रगति की ओर बढ़ते कदम’ विषय पर व्याख्यान देंगे।


