2 माह बंद रहेगी रानी कमलापति-अगरतला एक्सप्रेस:रेलवे ने निरस्त किए दोनों दिशाओं से ट्रेन के 6- 6 फेरे

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से अगरतला स्टेशन के बीच चलने वाली यात्री गाड़ी नए वर्ष में दो महीने तक ट्रैक पर नजर नहीं आएगी। रेलवे ने इन गाड़ियों को दोनों दिशाओं से 6 – 6 ट्रिप निरस्त कर दिया है। पूर्व में गाड़ी संख्या 01665 को 03 जनवरी से रानी कमलापति स्टेशन से व गाड़ी संख्या 01666 को 5 जनवरी से अगरतला स्टेशन से आगामी आदेश तक चलाने का निर्णय लिया गया था। पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ के मुताबिक, ट्रेन संख्या 01665 रानी कमलापति- अगरतला साप्ताहिक स्पेशल, 09 जनवरी, 23 जनवरी , 30 जनवरी 06 फरवरी , 13 फरवरी व 20 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन रानी कमलापति से निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 01666 अगरतला – रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 12 जनवरी, 26 जनवरी , 02 फरवरी , 09 फरवरी , 16 फरवरी व 23 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन अगरतला से निरस्त रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *