2 मिनट में युवक का जिला अस्पताल से अपहरण, VIDEO:आगर-मालवा में बोलेरो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर वारदात

आगर-मालवा जिला अस्पताल से शनिवार शाम एक युवक का अपहरण कर लिया गया। पूरी वारदात दो मिनट से भी कम समय में हुई, जिसमें बदमाश युवक को जबरन बोलेरो वाहन में बैठाकर ले गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यह वारदात पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। वीडियो में देखा जा सकता है कि 8 से 9 युवक एक युवक को जबरन बोलेरो में बैठाते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं। इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे। देखिए अपहरण की तस्वीरें 18 किलोमीटर दूर मदकोटा के पास मिला युवक
घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस हरकत में आई। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने वाहन और अपहृत युवक की तलाश शुरू की। करीब 18 किलोमीटर दूर मदकोटा गांव के पास से युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पीड़ित ने बताया कि अपहरण के बाद उसके साथ मारपीट की गई। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। घायल दोस्त का हालचाल जानने आया था
बड़ौद थाना क्षेत्र के जयसिंहपुरा में सोलर कंपनी में काम को लेकर पहले जितेंद्र सिंह के साथ मारपीट हुई थी, जिसमें वह घायल हो गया था। उसी का हालचाल जानने धीरप सिंह अस्पताल पहुंचा था। इसी दौरान कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। विवाद के बाद आरोपियों ने उसे जबरन बोलेरो वाहन में डालकरअगवा कर लिया। पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस किया दर्ज
कोतवाली थाना पुलिस ने बगदु सिंह, बने सिंह और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण और मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। नगर पुलिस अधीक्षक मोतीलाल कुशवाहा ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *