2 मोबाइल स्नेचरों से चोरी के मोबाइल बरामद:चलते वाहनों पर बात करने वाले लोगों को बनाते थे निशाना, ट्रेनों में यात्रियों से भी छीनते थे मोबाइल

भरतपुर शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने 2 मोबाइल स्नेचरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पाश काफी मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। आरोपी ट्रैन के गेट पर खड़े लोगों के हाथों में डंडा और पत्थर मारकर मोबाइल छीनते थे। साथ ही चलते वाहनों पर मोबाइल से बात करने वाले लोगों को भी शिकार बनाते थे। कोतवाली थाना अधिकारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि 13 जनवरी को DST टीम और थाने की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया था। कार्रवाई के दौरान 2 मोबाइल स्नेचरों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से काफी चोरी के मोबाइल जब्त किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ट्रैन में लोगों के मोबाइलों को धोखाधड़ी से छीनते हैं। जो लोग ट्रैन में यात्रा करते हैं। वह अकसर गेट पर बैठ जाते हैं। या फिर खिड़की से मोबाइलों को बाहर निकाल लेते हैं। ट्रैन जब आउटर पर धीमी होती है तो, वह यात्री के हाथों में पत्थर या डंडा मारते हैं। जिसके बाद मोबाइल नीचे गिर जाता है और वह उसे उठा लेते हैं। इसके अलावा वाहनों पर बात करते हुए चलने वाले लोगों के मोबाइल छीनते हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जिससे उनकी गैंग में शामिल और भी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *