2-रन बनाकर आउट हुआ, पिता ने हिम्मत नहीं हारने दी:IPL में 2.60 करोड़ में बिके झुंझुनूं के मुकुल; ऋषभ पंत के साथ खेलेंगे

साल 2023 में छत्तीसगढ़ के खिलाफ मेरा रणजी डेब्यू हुआ, लेकिन इस मैच में सिर्फ 2 रन ही बना सका। इसके कारण मेरा सिलेक्शन नहीं हो सका। इससे मैं फ्रस्टेड हो गया था, लेकिन परिवार की मदद से मैं टिका रहा। आज उनकी बदौलत ही इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) 2026 में खेलूंगा। यह कहना है मुकुल दलिप चौधरी का, जिन्हें मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 30 लाख के बेस प्राइस से 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में रहने वाले 21 साल के मुकुल का कहना है कि यह सफर चुनौतीपूर्ण रहा, जिसमें उनका परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहा। पिता दलीप कहते हैं- बेटे को शुरू से स्पोर्ट्स में रूचि थी तो उसका साथ दिया। उस दौरान मैं RAS की तैयारी कर रहा था। बेटे को टूर्नामेंट के लिए साथ लेकर जाता था। RAS की तैयारी छोड़नी पड़ी और पैसों की जरूर पड़ी तो प्रॉपर्टी का काम भी किया। अब बेटा उसके रोल मॉडल ऋषभ पंत के साथ खेलता नजर आएगा। पिता क्रिकेट के दीवाने, परिवार ने बढ़ाया हौसला
मुकुल का जन्म 6 अगस्त 2004 को झुंझुनूं में हुआ। उनका कहना है- हमारा परिवार किसान बैकग्राउंड से है। पिता दलिप कुमार चौधरी क्रिकेट के दीवाने हैं। पिता पहले निजी स्कूल में टीचर थे, बाद में रियल एस्टेट, फिर होटल बिजनेस में आए। मुकुल का कहना है कि परिवार में एक छोटी बहन है। मां ने हमेशा मेरा साथ दिया। जब वे जयपुर शिफ्ट हुए तो मां बहन के साथ वहां चली गईं, जिससे मैं बिना किसी टेंशन के सिर्फ क्रिकेट पर फोकस कर सकूं। मुकुल कहते हैं- पिता का सपना था कि उनका बेटा क्रिकेटर बने। लेकिन क्रिकेटर बनने की राह आसान नहीं थी। आर्थिक तंगी ज्यादा थी। लेकिन परिवार ने हमेशा ढाल बनकर साथ दिया। फास्ट बॉलर बनना था, फिर विकेट कीपिंग को चुना
करीब 10 साल पहले सीकर SBS क्रिकेट अकादमी में बतौर मीडियम फास्ट बॉलर भर्ती हुए। यहां पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ने उन्हें कोच किया। उनका सपना दुनिया का बेस्ट बॉलर बनना था। मुकुल बताते है- एक मैच में टीम को विकेटकीपर की जरूरत पड़ी, तो ग्लव्स पहनकर विकेटकीपिंग करने उतरा, इसके बाद विकेट कीपिंग ही मेरी जिंदगी बन गई। कड़ी मेहनत से राजस्थान की एज ग्रुप टीमों में जगह मिली। शुरुआती सेटबैक के बाद अंडर 23 और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT टी-20) में मौका मिला। IPL ट्रायल्स के प्रदर्शन में अपनी पूरी जान लगाकर बेस्ट देने का प्रयास किया, इसी कारण लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उन्हें चुना। इसके बाद जयपुर शिफ्ट हो गए और अरावली क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग करने लगे। यहां राजस्थान के साथी खिलाड़ी कार्तिक शर्मा और अशोक शर्मा के साथ प्रैक्टिस करते थे। मुकुल कहते हैं- मैं IPL में जाकर ज्यादा से ज्यादा सीखना चाहता हूं, रिषभ पंत सर के अंडर खेलना चाहता हूं। जल्दबाजी नहीं करूंगा, मौका आए तो तैयार रहूंगा। 30 लाख से 2.60 करोड़ तक का सफर
अबू धाबी में आयोजित इस मिनी ऑक्शन में मुकुल का बेस प्राइस मात्र 30 लाख रुपए था, लेकिन उनकी हालिया घरेलू क्रिकेट में विस्फोटक बल्लेबाजी ने उन्हें फ्रेंचाइजियों की नजर में ला दिया। सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) ने बोली की शुरुआत की। इसके तुरंत बाद मुंबई इंडियंस (MI) मैदान में उतरी और बोली तेजी से बढ़ती चली गई। कुछ ही पलों में बोली 1 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई। RR और MI के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बाद आखिरकार लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने निर्णायक दांव खेलते हुए मुकुल को 2.60 करोड़ रुपए में अपने नाम किया। मुकुल को LSG में उन्हें कप्तान ऋषभ पंत की अगुआई वाली टीम में खेलने का मौका मिलेगा। हालांकि मुकुल क्लीन हिटिंग फिनिशर हैं और दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को आइडल मानते हैं। पढ़ें IPL में सिलेक्शन से जुड़ी ये खबर भी… पिता ने कर्ज लिया, बेटा IPL में 14.20-करोड़ में बिका:कोल्ड ड्रिंक बेची, ट्यूशन पढ़ाया, अब धोनी के साथ खेलेंगे राजस्थान के कार्तिक भरतपुर के कार्तिक शर्मा को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 14.20 करोड़ में खरीदा है। कार्तिक अब महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *