2 राज्यों की महिला विधायक पहुंचीं कानपुर:सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई शुरुआत; कल मुख्यमंत्री योगी, स्मृति ईरानी होंगी शामिल

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन द्वारा आयोजित यूपी-उत्तराखंड की महिला सांसदों व विधायकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ। कनक शर्मा द्वारा कत्थक, विपिन निगम द्वारा नृत्य नाटिका और डा. शालिनी वेद भजन गायन किया। इस दौरान यूपी विधानसभा अध्यक्ष के साथ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष भी मौजूद रहीं। आज विधायकों व सांसदों का प्रतिनिधित्व, सदन की कार्यवाही में सहभागिता बढ़ाने और संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने में महिला सदस्यों की भूमिका पर मंथन होगा। इसमें मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। शाम 8 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम
आज शाम से दोनों ही राज्यों की महिला विधायक और सांसद कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गईं। इसमें सभी पार्टियों की विधायक और सांसद शामिल हैं। स्वागत समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कड़े सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। कल मुख्यमंत्री योगी करेंगे अध्यक्षता
बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वो सुबह साढ़े 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शिरकत करेंगी। शाम 5 बजे कार्यक्रम समाप्त होगा। यूपी की 48 महिला विधायक
इसमें यूपी की 48 महिला विधायक और उत्तराखंड की आठ महिला विधायक शामिल होंगी। यह आयोजन सिंहपुर बिठूर स्थित इटरनिटी होटल में आयोजित किया जा रहा है। कार्यकम में महिला विधायकों का प्रतिनिधित्व, सदन की कार्यवाही में सहभागिता बढ़ाने और संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने में महिला सदस्यों की भूमिका पर मंथन होगा। विधायकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
यहां महिला विधायकों को सशक्तिकरण और विधानसभा से जुड़ी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिला सशक्तीकरण के लिए किन नई योजनाओं को बनाने की आवश्यकता है और किन योजनाओं को बढ़ावा दिया जाना है, इस पर भी मंथन होगा। इन कार्यक्रमों पर की जाएगी चर्चा
कार्यक्रम में संविधान व कानून में महिलाओं के अधिकार, लैंगिक समानता, निर्णय लेने वाली संस्थाओं में पर्याप्त महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ावा दिया जाए, इसके लिए चर्चा होगी। एक साथ पहली बार 56 से अधिक महिला विधायक शहर आएंगी। इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *