2 लुटेरों ने दात्तर से किया हमला शोर मचाने पर बाइक छोड़ भागे

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना अजनाला की पुलिस ने युवक पर दात्तर से हमला करने वाले 2 लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सत्ता और सुखदेव सिंह निवासी भिंडीसैदां के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में हरपाल सिंह निवासी सारंगदेव ने बताया कि 5 जनवरी शाम 5.30 बजे आरोपियों ने रास्ता रोकर लूट के इरादे से दात्तर से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी बाइक को छोड़कर मौके से फरार हो गए। लुधियाना से सामान लेकर डी-मार्ट जंडियाला छोड़कर वापस अपनी गाड़ी के पास जा रहे ड्राइवर से 3 लुटेरे 4 हजार रुपए छीनकर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में यूपी के सैखोबाद के रहने वाले विजय कुमार ने बताया कि वह सामान डी-मार्ट जंडियाला रोड छोड़कर वापस अपनी गाड़ी की ओर जा रहा था। इतने में 3 युवकों ने उसपर हमला कर 4 हजार रुपए छीनकर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *