भास्कर न्यूज | जालंधर स्मार्ट सिटी में चौगिट्टी बायपास पर लगभग 65 लाख से पार्क को विकसित करने का काम शुरू कराया, जो अब दो साल से लटका है। कॉन्ट्रैक्टर ने पार्क की बाउंड्रीवाल और ग्रिल लगाने का काम किया और पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए, पार्क की बाउंड्रीवाल से लोहे की ग्रिल चोरी हो गई। इसकी कॉन्ट्रैक्टर ने लिखित शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। अब एक साइड में लोहे की ग्रिल बाकी है, बाकी सभी साइड से ग्रिल चोरी हो चुकी है। मजबूरी में कॉन्ट्रैक्टर ने 2 साल से काम बंद कर रखा है। निगम ने कॉन्ट्रैक्टर को काम शुरू करने का नोटिस जारी किया, लेकिन काम शुरू नहीं किया गया। अब नगर निगम कॉन्ट्रैक्टर को टर्मिनेशन का नोटिस देगा।


