2 सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत, 5 जख्मी

भास्कर न्यूज | पटियाला दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 5 लोग जख्मी हो गए। रघवीर सिंह निवासी गांव महिला, जिला संगरूर ने थाना पसियाना पुलिस को बताया कि 2 फरवरी की रात 11:30 बजे वह अपनी पत्नी सरबजीत कौर, साली गुरजीत कौर, निशा कुमारी और भांजे के साथ गाड़ी में सवार होकर मिलिट्री एरिया के पास जा रहा था। आरोपी हरियाणा नंबर की गाड़ी के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। इस कारण उसकी साली निशा कुमारी की मौत हो गई और अन्य लोग जख्मी हो गए। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, सुरिंदर कुमार निवासी एकता नगर ने थाना लाहौरी गेट पुलिस को बताया कि 10 जून की रात सवा 9 बजे वह बाइक पर सवार होकर शनि मंदिर ग्रिड कॉलोनी डीएमडब्ल्यू रोड के पास जा रहा था। इस दौरान आरोपी बाइक सवार ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। इस कारण वह जख्मी हो गया। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *