2 साल में भी भूमि अधिग्रहण नहीं कर पाया रेलवे, 8 गांवों में ओवरब्रिज निर्माण अटका

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव दुर्ग से बोरतलाव तक रेलवे की ओर से 13 स्थानों पर अंडरब्रिज और ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। शहर के अलावा डोंगरगढ़ और राजनांदगांव अनुभाग में इसका निर्माण हो रहा। इनमें से 8 स्थान ऐसे हैं, जहां भूमि अधिग्रहण का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। इस वजह से ग्रामीणों को मुआवजे भी नहीं मिल पाया है। ग्रामीण मुआवजा मांग रहे। दिक्कत यह भी है कि सिर्फ रेलवे की जद में काम चल रहा है। गांव वालों की जमीन पर काम का विरोध ग्रामीण कर रहे हैं। उनका कहना है कि मुआवजा मिलने के बाद ही काम शुरू करना चाहिए। इस वजह से इन गांवों में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में गति नहीं आ पाई है जबकि इनका निर्माण इसी साल पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बघेरा, मनगटा, धनगांव, हरदी, मुसरा, आलीवारा, धुसेरा, चिद्दो में बन रहे ओवरब्रिज में रेलवे की जमीन पर निर्माण काम 50-60 फीसदी पूरा कर लिया गया है। लेकिन गांवों में भूमि अधिग्रहण और ग्रामीणों को भूमि के एवज में मुआवजा देने की प्रक्रिया पूरी नहीं होने से लंबे समय से काम अटका हुआ है। मुआवजा नहीं मिलने के कारण गांव वाले निर्माण कार्य का विरोध करते हुए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। यहां काम अब तक 60 से 70% तक पूरा हो चुका है धनगांव और बरगा में रेलवे 18-18 करोड़ रुपए की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण कर रहा है। यहां 60-70 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया। धनगांव में जून से आवाजाही शुरू होगी। वहीं बरगा में बन रहे अंडरब्रिज को जुलाई माह से ग्रामीणों की आवाजाही के लिए शुरू कर दिया जाएगा। अंडरब्रिज शुरू होने पर रेलवे क्रॉसिंग बंद होंगे। रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ बसे दर्जनभर गांव की 50 हजार से ज्यादा आबादी को इसका लाभ मिलेगा और हादसे भी नहीं होंगे। रेलवे से फाइल नहीं पहुंची ^ रेलवे के ओवरब्रिज निर्माण में गांव की भूमि अधिग्रहण और मुआवजा प्रकरण तैयार करने से संबधित फाइल हम तक नहीं पहुंची है। ओवरब्रिज निर्माण में जहां भूमि अधिग्रहण और मुआवजे नहीं मिलने के कारण बाधा आ रही थी। वहां की प्रक्रिया हमारी तरफ से पहले की जा चुकी है। शिकायत या विरोध करने जैसी कोई सूचना भी नहीं मिली है। – खेमलाल वर्मा, एसडीएम, राजनांदगांव बारिश से पहले शहर में बन रहे अंडरब्रिज का काम होगा दुर्ग से बोरतलाव के बीच 10 ओवरब्रिज और 3 अंडरब्रिज शुरू होने से हादसों में कमी आएगी। इसमें बरगा और हरदी का ओवरब्रिज अब तक तैयार हो जाना था। 8 स्थानों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण काम थमा पड़ा है। शेष स्थानों में दिसंबर में काम पूरा होगा। शहर में स्टेशन पारा और गौरी नगर में बन रहे अंडरब्रिज का काम बारिश से पहले पूरा करने का दावा किया जा रहा है। यहां क्रांक्रीट की सुरंग को ट्रैक के नीचे पुश करने का काम शेष है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *