‘2 साल में विपक्ष के सामने कोई मुद्दा नहीं’:भाजपा के मंत्री बोले- सरकार ने इतना काम किया, कांग्रेस कोई धरना प्रदर्शन नहीं कर पाई

राजस्थान में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे जालोर के प्रभारी मंत्री के.के विश्नोई व मुख्य सचेतक ने जालोर में विकास रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद मीडिया से वार्ता कर सरकार उपलब्धियां गिनाई। इससे पूर्व उन्होंने सड़क सुरक्षा में भाग लेकर कर्मचारियों को शपथ दिलाई। जिला प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई ने विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला प्रशासन और सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के तत्वावधान में 5 विकास रथ जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आगामी 26 दिसम्बर तक भ्रमण कर केन्द्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में दो वर्ष के अल्पकालीन समय में राज्य के नागरिकों लिए अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं श्रमिकों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। ऑटो रैली निकाली जिला प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई एवं राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को नगर परिषद परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया। रैली को मुख्य अतिथियों ने नगर परिषद परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तत्पश्चात् रैली अस्पताल चौराहा, मुख्य बाजार एवं हरिदेव जोशी सर्किल तक संचालित होकर आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। दो साल की उपलब्धियां बताई प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है और सरकार की प्रत्येक घोषणा, निर्णय एवं योजनाएं हर वर्ग की उन्नति पर आधारित है। राज्य सरकार के दो वर्ष सुशासन, विकास और विश्वास के दो वर्ष हैं। राजस्थान 11 राष्ट्रीय योजनाओं में प्रथम स्थान पर है। 5 योजनाओं में दूसरे स्थान पर है, वहीं 9 योजनाओं में तृतीय स्थान पर है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के लिए जन स्वास्थ्य केवल एक नीति नहीं बल्कि एक संकल्प है। उन्होंने बताया कि राज्य में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ाते हुए 132 नए पैकेज जोड़े गए हैं। अब तक 35 लाख से अधिक लाभार्थियों को 6 हजार 860 करोड़ रुपए की केशलैस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। मां वाउचर योजना के तहत 2 लाख 26 हजार सोनोग्राफी की गई है। सरकार ने राजस्थान को हरा भरा बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान और मिशन हरियालो राजस्थान के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत गत 2 वर्ष में 20 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा 2 साल में ही 1 हजार 640 गांवों को सड़कों से जोड़ा जा चुका है। सरकार ने पिछले 2 साल में प्रदेश के बिजली उत्पादन क्षमता में 6 हजार 363 मेगावॉट क्षमता की वृद्धि की है। इस दौरान उन्होंने कहां कि पिछले दो साल में भाजपा सरकार ने इतने काम किए कि राजस्थान में विपक्ष के पास कोई मुद्दा भी नहीं बसा हैं। पिछले दो साल में कांग्रेस का विपक्ष कोई धरना प्रदर्शन नहीं कर सका हैं। प्रेसवार्ता के दौरान राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, महेन्द्र मेघवाल, जसराज राजपुरोहित, पूर्व मंत्री भूपेन्द्र देवासी, दानाराम चौधरी, दीपसिंह धनानी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, जालोर नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी, दुर्गाराम चौधरी, गजेन्द्र सिंह, जयन्ति लाल माली व मगनाराम चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *