2 हजार पटाखों से फूंकेगा रावण,कुछ देर में झांकी शुरू:बारिश से मैदान गीला ,10 हजार लोगों की आने की संभावना

अलवर में आज विजयादशमी पर पुरुषार्थी समाज की ओर से दशहरा मैदान में रावण दहन किया जाएगा। 70 फीट ऊंचे रावण के साथ 65 फीट कुंभकरण और 60 फीट मेघनाथ के पुतले भी दहन होंगे। गाजियाबाद की टीम रंगीन आतिशबाजी करेगी और विवेकानंद चौक से झांकी कुछ ही देर में निकलकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी। करीब 10 हजार लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। सुबह ही रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले मैदान में खड़े कर दिए गए, लेकिन दोपहर बाद हुई बारिश से मैदान गिला हो गया। जिस घास को पुतलों में भरा था, वह भी भीग चुकी है। ऐसे में कारीगर और पुरुषार्थी समाज के कार्यकर्ता व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे हैं। इस बार रावण के पुतले में 1000 ग्रीन पटाखे, मेघनाथ में 500 पटाखे और कुंभकरण में भी 500 पटाखे भरे गए हैं। पुरुषार्थी समाज 1948 से अलवर में रावण दहन का आयोजन कर रहा है। इस बार मंच की व्यवस्था नई की गई है। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव होंगे, जबकि राज्य मंत्री संजय शर्मा विशिष्ट अतिथि रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक, कलेक्टर अर्तिका शुक्ला और एसपी सुधीर चौधरी सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। शहर में दशहरा मैदान के अलावा गली-मोहल्लों और गांवों में भी रावण दहन होगा। बाजार में 2 हजार से 50 हजार रुपए तक के पुतले बिक रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *