सवाई माधोपुर की चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने एक दो हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले सात माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी पप्पू लाल पुत्र लड्डू लाल मीणा निवासी ग्राम चौकड़ी थाना चौथ का बरवाड़ा को टोंक डिटेन कर गिरफ्तार किया है। सात माह से फरार था आरोपी थानाधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि SP अनिल कुमार के निर्देशन में, ASP विजय सिंह व सीओ ग्रामीण हंसराज बैरवा के सुपरविजन में जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया। थानाधिकारी महेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने करीब 7 माह से फरार चल रहे 2 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल रामअवतार, राजवीर एवं बाबूलाल गिरफ्तार आरोपी पप्पू लाल को टोंक से डिटेन किया। जिसके बाद शनिवार को आरोपी अनुसंधान अधिकारी व सीओ ग्रामीण हंसराज बैरवा (आरपीएस) के सामने पेश किया गया, जहां नियमानुसार गिरफ्तारी की गई।उल्लेखनीय है कि आरोपी पिछले सात माह से फरार चल रहा था। जिस पर जिला पुलिस सवाई माधोपुर की ओर से दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी को पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। जिसके बाद अब आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।


