2-3 दिन में विड्रा हो सकता है मानसून:आज ज्यादातर भागों में खिली धूप; सितंबर में सामान्य से 133% ज्यादा बारिश

हिमाचल प्रदेश से अगले 2-3 दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून विड्रा होना शुरू हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, मानसून की वापसी को लेकर परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही है। प्रदेश से आमतौर पर मानसून 25 सितंबर को विड्रा होता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज (शनिवार को) कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मगर कल से अगले तीन दिन पूरे प्रदेश में धूप खिलेगी। 24 सितंबर से कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं, शिमला समेत प्रदेश के ज्यादातर भागों में आज सुबह से ही मौसम साफ बना हुआ है। इस मानसून सीजन (1 जून 19 सितंबर के बीच) में सामान्य से 46 प्रतिशत ज्यादा बादल बरस चुके हैं। इस अवधि में 701.7 मिलीमीटर नॉर्मल बारिश होती है, लेकिन इस बार 1021.6 मिलीमीटर बादल बरस चुके हैं। शिमला में सामान्य से 107 प्रतिशत और कुल्लू में नॉर्मल से 106 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। बिलासपुर में सामान्य से 84 प्रतिशत ज्यादा, चंबा में 37 प्रतिशत, हमीरपुर 63, कांगड़ा 20, किन्नौर 28, मंडी में 79, सिरमौर 41, सोलन में 74 और ऊना जिला में नॉर्मल से 65 प्रतिशत अधिक बादल बरसे हैं। सितंबर महीने में भी सामान्य से 133 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। सितंबर में बिलासपुर में सामान्य से 303% ज्यादा बारिश 1 से 19 सितंबर के बीच बिलासपुर जिला में सामान्य की तुलना में 303 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। यही भारी बारिश तबाही का कारण साबित हुई है। राज्य में इससे 4749 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति नष्ट हो चुकी है। मानसून सीजन में 424 लोगों की मौत, 45 लापता मानसून सीजन में 424 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से 80 लोगों की मौत बाढ़, बादल फटने और लैंडस्लाइड से हुई है, जबकि 45 लोग लंबे समय से लापता है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, अब इनके जिंदा होने की भी कम ही संभावना बची है। 1602 घर जमींदोज, 7015 को आंशिक नुकसान प्रदेश में बारिश 1602 घर पूरी तरह जमींदोज, 7025 को आंशिक नुकसान, 585 दुकानें और 6815 गोशालाएं टूट चुकी है। प्रदेश में लोगों के 30 हजार मवेशी भी इस आपदा का शिकार हो गए हैं। ऐसे में मानसून का कमजोर पड़ा प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *