थाना छेहर्टा की पुलिस ने दो किलो 300 ग्राम अफीम और 20 हजार रुपए ड्रग मनी सहित दो तस्करों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पहले से कोई केस दर्ज नहीं है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। आरोपियों की पहचान गुरू की वडाली निवासी मनजिंदर सिंह और मलविंदर सिंह के रूप में हुई है। एसएचओ विनोद शर्मा ने बताया कि शनिवार को चैकिंग के दौरान कार सवार दो युवकों को रोका। तालाशी लेने पर भारी मात्रा में अफीम और ड्रग मनी बरामद किया। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। इनके खिलाफ पहले से कोई पर्चा दर्ज नहीं है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


