2.5 करोड़ से बनेंगे दो पंचायत भवन व एक उपस्वास्थ्य केंद्र

भास्कर न्यूज | राजनगर जिला परिषद निधि से राजनगर के हेंसल में एक उपस्वास्थ्य केंद्र व गम्हारिया और जोनबनी पंचायत में नए पंचायत भवन बनेंगे। जोनबनी पंचायत के झलक और गम्हरिया पंचायत के गम्हरिया में नए पंचायत भवन बनाए जाएंगे, जिसकी लागत एक-एक करोड़ रुपए है। वहीं, हेंसल में एक उपस्वास्थ्य केंद्र भवन 55 लाख रुपए में तैयार होगा। शनिवार को उक्त योजनाओं का शिलान्यास पूर्व सीएम व विधायक चंपाई सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिप सदस्य मालती देवगम व जिप सदस्य सुलेखा हांसदा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विधायक चंपाई सोरेन ने कहा कि उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में कई विकास योजनाओं को स्वीकृति दी थी, जिससे सरायकेला विधानसभा क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। वहीं, उन्होंने कहा िक राज्य में बड़ी संख्या में आदिवासियों का धर्मांतरण हो रहा है। घुसपैठियों पर यह सरकार चुप रहती है। यह राज्य के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा िक अन्य धर्मों में धर्मांतरण करने वालों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए। हमने आदिवासी अस्तित्व को बचाने के लिए संताल परगना से आंदोलन का बिगुल फूंका है। अब कोल्हान की धरती पर आंदोलन को धार देकर आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने का काम करेंगे। वहीं, जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा िक जिला परिषद से जिले के हर प्रखंड में बस स्टैंड, डाकबंगला, उप स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन, सड़क, पुलिया जैसी तमाम विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। इस दौरान डोबरो देवगम, नेम्बू प्रधान, करमुचरण पान, हीरालाल सतपथी, विनोद ज्योतिषी, जयराम मुर्मू, राकेश सतपथी, मानिक गोप, रीना आदित्य, अमन हांसदा, रायसिंह कुदादा आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *