2.50 करोड़ की साइबर ठगी, मास्टर माइंड गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

भास्कर न्यूज | कवर्धा म्यूल अकाउंट से देशभर के 16 राज्यों में 2.5 करोड़ रुपए से ज्यादा की साइबर ठगी के मामले में कबीरधाम पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार आरोपी सत्यनारायण उर्फ सत्या दुबे मास्टर माइंड है। मामले में तीसरे आरोपी की भी पहचान हो चुकी है। भोरमदेव थाने में मामला दर्ज है। पुलिस ने 7 जून को आरोपी नामदेव साहू को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने सत्यनारायण उर्फ सत्या दुबे का नाम बताया। आरोपी सत्यनारायण ने ठगी में इस्तेमाल हुए बैंक खाते, एटीएम कार्ड और मोबाइल नंबर को दूसरों के जरिए चलवाया। उसे 8 जून को गिरफ्तार किया गया। अब गिरोह के तीसरे सदस्य की पहचान हो गई है। वह भी ठगी की कड़ी में सक्रिय भूमिका में था। उसकी तलाश में साइबर टीम रायगढ़ भेजी गई है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराता था। ठगी की रकम में कमीशन बांटता था। खाते को होल्ड करवाता था और उसमें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलवाता था। इन गतिविधियों से यह साफ है कि यह एक सुनियोजित अपराध है। संगठित तरीके से साइबर ठगी का गिरोह चला रहे आरोपी यह एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का मामला है। आरोपियों की बढ़ती संख्या और उनके बीच की संगठित भूमिका को देखते हुए अब इस मामले में संगठित अपराध की धारा 111 (3) बीएनएस और आपराधिक षड्यंत्र की धारा 61 (2) बीएनएस भी जोड़ी गई है। पुलिस की जांच तेज गति से जारी है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *