2.62 किलो गांजा जब्त, नया बस स्टैंड में आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा| कवर्धा थाना क्षेत्र के नया बस स्टैंड में पुलिस ने सक्रिय गांजा विक्रेता को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कवर्धा योगेश कश्यप ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष विश्वकर्मा (55), निवासी ठाकुर बस्ती, लोहार पारा, ग्राम धमकी को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 2 किलो 620 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 20 (बी) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी द्वारा गांजा को फुटकर व चिल्हर स्तर तक ग्राहकों को बेचने की तैयारी थी। पुलिस की यह कार्रवाई यह संदेश देती है कि किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों के कारोबार और अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *