एनाम खान|गढ़वा गढ़वा नगर परिषद सत्र 2024- 25 प्रॉपर्टी टैक्स 2 करोड़ 79 लाख रुपए वसूलने का लक्ष्य निर्धारित है। जबकि इसके विरुद्ध अभी तक एक करोड़ 30 लाख 71 हजार 756 रुपए प्रोपर्टी टैक्स की वसूली कर ली गई है। नगर परिषद के ओमकार यादव ने कहा कि होल्डिंग धारक झारखंड सरकार की वेबसाइट www.sude.jharkhand.g ov.in पर भी login कर अपना होल्डिंग प्रोपर्टी टैक्स का शुल्क ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। नगर परिषद से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2023-24 में नगर परिषद द्वारा एक करोड़ 87 लाख चार हजार रुपए के विरुद्ध एक करोड़ 64 लाख 76 हजार रुपए की वसूली की गई थी। वहीं वर्ष 2022-23 में नगर परिषद गढ़वा के द्वारा निर्धारित लक्ष्य का 92 प्रतिशत होल्डिंग टैक्स की वसूली की गई थी। इस दौरान एक करोड़ 63 लाख 51 हजार के विरुद्ध एक करोड़ का 51 लाख 23 हजार रुपए होल्डिंग टैक्स के रूप में वसूली की गई थी। नगर परिषद के सिटी मैनेजर ओमकार यादव ने कहा कि मलिन बस्तियों में अवस्थित वैसे झोपड़िया या कच्ची आवासीय इकाइयां जो पूर्व में कुल निर्मित क्षेत्र 250 वर्ग फीट तक कर से मुक्त थी। वर्तमान में 350 वर्ग फिट के भवन होल्डिंग टैक्स से मुक्त रहेंगे।


