बगोदर | भारतीय सेना की ऑपरेशन सिंदूर में सफलता के सम्मान में भाजपा 20 मई को बगोदर में तिरंगा यात्रा निकालेगी। यह यात्रा मंगलवार सुबह 9 बजे कृष्णानगर स्थित हनुमान मंदिर परिसर से शुरू होगी। यात्रा ब्लॉक मोड़, सरिया रोड, बगोदर चौराहा होते हुए पुराना जीटी रोड बगोदरडीह तक जाएगी। वहां से मंझलाडीह ओम ढाबा होते हुए बस पड़ाव बगोदर में इसका समापन होगा। इस आयोजन की तैयारी को लेकर 16 मई को कलश धाम होटल बगोदर में भाजपा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा ने की। इसमें औरा मंडल और बगोदर मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 15 सदस्यीय तैयारी समिति बनाई गई। इसमें महेश मिश्रा, दुर्गेश कुमार, राजेश पांडेय, जिबलाल महतो, राजू सिंह, दिलीप साव, गोल्डेन जायसवाल, सोनू सिंह, पशुपति शर्मा, जगदीश महतो, भीखन रविदास, रवि सिंह, संजय चौरसिया, धनंजय सिंह, रघु कुमार सोनी और प्रवीण जायसवाल को शामिल किया गया। तिरंगा यात्रा में बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।


