20 जून को चार गांव के ग्रामीणों ने सड़क बनाने का लिया निर्णय

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ कानास पंचायत के पंपू घाट से नरसिंहगढ़ रेलवे फाटक तक सड़क और पंपू घाट पर सुवर्णरेखा नदी पर पुल निर्माण की मांग ग्रामीण वर्षों से कर रहे हैं। सड़क निर्माण की मांग को लेकर 154 नंबर बूथ के वोटरों ने पिछला लोकसभा चुनाव इसी मांग को लेकर वोट बहिष्कार भी किया था। विधानसभा चुनाव के समय प्रशासन ने सड़क निर्माण को लेकर पहल की। कई अधिकारी गांव पहुंचे। आश्वासन दिया गया कि सड़क बनेगी। पंपू घाट पर पुल निर्माण का शिलान्यास भी हो चुका है। इसके बावजूद सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है। निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। जर्जर सड़क से परेशान होकर छोंडिया, छाविसा, भैरपुर और रोलाडीह गांव के ग्रामीणों ने बैठक की। तय किया कि अगर 19 जून तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो 20 जून से ग्रामीण खुद श्रमदान कर सड़क बनाएंगे। इसका जवाब उन्होंने अगला चुनाव के समय देने का बात कहा। ग्रामीणों ने यह भी जानकारी देते हुए कहा सड़क नहीं होने के कारण आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार सांसद विधायक समेत प्रशासन को भी ग्रामीणों द्वारा लिखित आवेदन किया गया है, इसके बावजूद भी ग्रामीणों का मांग पर पहल नहीं हुआ है।इस लिए ग्रामीणों ने खुद श्रमदान कर सड़क निर्माण करने का निर्णय लिया है।इस मौके पर बलराम सिंह, मुकेश कुमार सिंह, हरिपद सिंह, पापुन मंडल, करण सिंह, योगेंद्र सिंह, शीतल गोप, सुभाष गोप, भागमात सोरेन, शंभू गोप, नारायण हैब्रम, सोमेन हांसदा और सुभाष सिंह मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *