20 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

नारायणपुर | नक्सल पीड़ित परिवार के 4 सदस्यों के लिए 5-5 लाख की सहायता मंजूर है। मुरसुलनापा निवासी करवे पद्दा, जुरी पद्दा और मरकाबेड़ा निवासी गिलूराम पद्दा को परिवार के मृतक सुखराम पद्दा और चैतूराम पद्दा के लिए राशि स्वीकृत की है। मरकाबेड़ा, गोमे (ग्राम झारवार), आदनार के लोगों को 04 जून को नक्सलियों ने गांव से भगा दिया व 4 लोगों की हत्या की थी। पीड़ित परिवार के सदस्यों को अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई ने 5-5 लाख का चेक दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *