रेलवे से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को अब यादगार के तौर पर गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल(चांदी का सिक्का) नहीं मिलेगा। रेलवे बोर्ड ने बुधवार को आदेश जारी कर इस 20 साल पुरानी परंपरा को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया। बोर्ड की प्रधान कार्यकारी निदेशक रेनू शर्मा द्वारा जारी आदेश राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लागू हुआ है। इसके साथ ही पुराने सभी आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। रेलवे बोर्ड ने मार्च 2006 में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को करीब 20 ग्राम वजन का स्वर्ण मढ़ा चांदी का सिक्का देने की परंपरा शुरू की गई थी। अब यह पूरी तरह बंद कर दी गई है। इसका असर 31 जनवरी को रिटायर होने वाले अधिकारियों पर भी पड़ेगा। इस फैसले के पीछे भोपाल मंडल में सामने आए मेडल घोटाले को मुख्य वजह माना जा रहा है। जांच में सिक्के नकली निकले थे। रेलवे ने सप्लायर के खिलाफ एफआईआर व ब्लैकलिस्ट प्रक्रिया शुरू की है।


