भू माफिया के आतंक से परेशान पीड़ित परिवार आज भीलवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर पहुंचा ओर विरोध प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन में भू माफिया पर 20 साल पुरानी जमीन छिनने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। 20 साल पुरानी जमीन पर भू मफिया करवा रहा अवैध निर्माण पीड़ित कालू लाल पूर्बिया ने बताया कि मंगलपुर गांव में हमारी जमीन है जिसको हमने 20 साल पहले खरीदा था और हम तब से लेकर अब तक वहां पर काबिज है।भू माफिया नारायण लाल जिसने हमारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रहा है और अवैध निर्माण कर रहा है जबरन वह हमारी जमीन हमसे छीन कर रहा है। राजस्व मंडल के स्टे के बावजूद निर्माण जमीन पर राजस्व मंडल अजमेर के स्थगन आदेश होने के बावजूद भी वह जबरन वहां पर निर्माण कर रहा है। हम वहां पर जाते हैं तो वह विनोद जाट के साथ मिलकर हमारे साथ मारपीट करता है। जब इस बात की शिकायत लेकर हम थाने पर गए तो थाने में भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है इसके शिकायत लेकर हम पुलिस अधीक्षक के समक्ष भी गए तब भी यह अवैध निर्माण कर रहा है। कोर्ट ऑर्डर की पालना करवाई जाए हम 20 साल से वहां पर खेती कर रहे हैं लेकिन वह माफिया हमारी जमीन पर कब्जा करना चाह रहा है इसलिए हमें न्याय चाहिए हम चाहते हैं कि माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए और राजस्व मंडल अजमेर के स्थगन आदेश की पालना करवाई जाएं।


