20 से 24 जनवरी तक राज्य के सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड स्वास्थ्य मेला

रांची | स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन समेत अन्य को लोगों तक पहुंचाने के लिए एनएचएम ने सभी जिलों में 20 से 24 जनवरी तक प्रखंड स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया है। इस स्वास्थ्य मेले में मुख्य रूप से डिजिटल स्वास्थ्य आईडी का निर्माण, गैर संचारी रोग जैसे मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर व अन्य बीमारियों की जांच की जाएगी। आयुष्मान कार्ड जारी करना, जागरूकता पैदा करना और स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करना, सभी प्रकार के स्वास्थ्य समस्याओं की जांच आदि का लाभ दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *