20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:नागालैंड में फरारी काटने के बाद जा रहा था अजमेर, जयपुर से दबोच लाई खाटूश्यामजी थाना पुलिस

सीकर की खाटूश्यामजी थाना पुलिस ने 20 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनामी बदमाश प्रकाश माकड़ जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल है। यह प्रॉपर्टी कारोबारी की किडनैपिंग मामले में फरार चल रहा था। SHO अमित कुमार नागौरा के अनुसार आरोपी प्रकाश माकड़ (25) पुत्र पप्पूराम जाट निवासी माकड़ों की ढाणी, डीडवाना कुचामन को जयपुर के 200 फीट बायपास से गिरफ्तार किया गया। जो नागालैंड में फरारी काटने के बाद अजमेर की तरफ जाने की फिराक में जयपुर के 200 फीट बायपास पर आया हुआ था। यहीं पर आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल रोहिताश्व, प्रभुदयाल और अशोक की विशेष भूमिका रही। खाटूश्यामजी से लौटते समय किडनैप दरअसल जुलाई 2025 महीने में अजमेर का प्रॉपर्टी कारोबारी अमित खंडेलवाल अपनी सहकर्मी प्रेरणा के साथ खाटूश्यामजी में दर्शन करके वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में लामिया से पचार जाने वाली सड़क पर उनकी गाड़ी के आगे एक स्विफ्ट गाड़ी रुकी। उसमें से एक युवक पुलिस की वर्दी पहनकर उतरा और फिर अमित से उसका नाम और एड्रेस पूछकर साथियों के साथ स्विफ्ट गाड़ी में डाल लिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद पुलिस को कारोबारी नागौर-अजमेर बॉर्डर पर मिला। कारोबारी के पीछे अजमेर से लगा था पुलिस ने मामले में अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस किडनैप की वारदात को फिरौती की रकम मांगने के लिए अंजाम दिया गया था। करीब तीन गाड़ियों में अजमेर से बदमाश प्रॉपर्टी कारोबारी का किडनैप करने के लिए उसके पीछे लगे हुए थे। जिन्होंने सीकर जिले में किडनैप की वारदात को अंजाम दिया था। मामले से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें.. सीकर से किडनैप अजमेर का प्रॉपर्टी कारोबारी नागौर में मिला:पुलिस की वर्दी में आए थे बदमाश, महिला सहकर्मी के पास से उठा ले गए थे अजमेर के कारोबारी का खाटूश्यामजी में दिनदहाड़े किडनैप:महिला सहकर्मी के साथ दर्शन करने आया था; पुलिस की वर्दी में था एक बदमाश

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *